अपने म्यूज़िक को स्टोर में पहुँचाना तेज़ और आसान है। DistroKid के लिए साइन-अप करें, फिर यहाँ जाएँ:
यहाँ से, आपको मिलेंगी:
- वो स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ और स्टोर्स जहाँ आप अपना म्यूज़िक भेजना चाहते हैं
- आपका ऑडियो
- आपका कवर आर्ट
- रिलीज़ से जुड़ी जानकारी (ट्रैक टाइटल, रिलीज़ की तारीख़, जॉनर और बाकी चीज़ें)
जारी रखें पर क्लिक करें, और हम आपके चुने हुए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ और स्टोर में आपका म्यूज़िक भेज देंगे।
बस इतना ही।
इसका लम्बा वर्शन (अगर आपको एक स्टेप-बाई-स्टेप गाइड चाहिए)
आपको क्या-क्या तैयार रखना है:
- आपकी ऑडियो फ़ाइल (WAV या FLAC सबसे अच्छी साउंड क्वालिटी देते हैं)
- चौकोर कवर आर्ट (3000 x 3000 पिक्सल)
स्टेप 1: अपने स्टोर्स चुनें
DistroKid 150 से ज्यादा स्टोर्स पर डिलीवर करता है: Spotify, TikTok, YouTube, Apple Music, और भी बहुत कुछ। उन स्टोर्स को चुनें जिन पर आप अपना म्यूज़िक चाहते हैं।
स्टेप 2: अपनी रिलीज़ की जानकारी ऐड करें
अपनी ऑडियो फ़ाइल और चौकोर JPG आर्टवर्क अपलोड करें, और फिर अपनी रिलीज़ की जानकारी भरें:
- आपका आर्टिस्ट नेम
- गाने का टाइटल या टाइटल्स
- एल्बम टाइटल
- सॉन्गराइटर और कोलैबोरेटर्स के नाम
स्टेप 3: रिलीज़ की तारीख़ चुनें
- Musician Plus या Ultimate प्लान के तहत आप रिलीज़ के लिए भविष्य की कोई भी तारीख चुन सकते हैं
- अगर आपने Musician प्लान ले रखा है, तो आपकी रिलीज़ प्रोसेस होते ही लाइव चली जाएगी
अगर आप चाहते हैं कि आपका म्यूज़िक हर जगह एक ही दिन लाइव हो, तो हमारी सलाह है कि आप लगभग 4 हफ़्ते पहले अपलोड करें। DistroKid किसी भी अन्य डिस्ट्रीब्यूटर की तुलना में रिलीज़ तेज़ी से डिलीवर करता है, लेकिन ज़्यादा समय देने से स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को आपकी रिलीज़ को लाइव होने से पहले प्रोसेस करने का मौका मिल जाता है।
स्टेप 4: अपने गाने ऐड करें
हर एक ट्रैक के लिए:
- गाने का टाइटल डालें
- अपनी ऑडियो फ़ाइल अपलोड करें
- सॉन्गराइटर की जानकारी डालें
- ज़रुरत पड़े तो अश्लील लिरिक्स को मार्क कर दें
आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट्स और सॉन्गराइटर्स भी जोड़ सकते हैं, कवर सॉन्ग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं, और कस्टम प्राइसिंग व प्रीव्यू शुरू होने का समय भी सेट कर सकते हैं।
स्टेप 5: रिव्यू करें और सबमिट करें
अपनी रिलीज़ को एक आख़िरी बार अच्छे से देख लें। जब सब तैयार हो जाए:
- ज़रूरी चेकबॉक्स को टिक कर दो प्लीज़
- 'जारी रखें' पर क्लिक करें
अपलोड करने के बाद
इसमें कितना समय लगता है?
DistroKid आपके म्यूज़िक को किसी भी अन्य डिस्ट्रीब्यूटर की तुलना में तेज़ी से डिलीवर करता है। ज़्यादातर रिलीज़ कुछ ही दिनों में स्टोर में दिखाई दे जाती हैं।
आमतौर पर लगने वाला समय:
- Spotify: 1-2 दिन
- Apple Music: 1-7 दिन
- YouTube Music: 1-3 दिन
कुछ रिलीज़ को हर स्टोर पर दिखाई देने में 2 हफ्ते तक लग सकते हैं। एक बार जब DistroKid आपकी रिलीज़ डिलीवर कर देता है, तो हर स्ट्रीमिंग सर्विस उसे अपने-अपने समय के हिसाब से प्रोसेस करती है।
क्या आप एक कवर सॉन्ग रिलीज़ कर रहे हैं?
कवर सॉन्ग्स को लाइसेंस की ज़रुरत पड़ती है, जिसमें थोड़ा ज्यादा वक़्त लगता है। इसे डिलीवर करने में 14 कार्य दिवसों तक का समय लग सकता है।
आपका HyperFollow पेज
अपलोड करने के बाद, हम आपके लिए एक फ़्री, कस्टमाइज़ करने लायक HyperFollow पेज बनाएंगे।
इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि रिलीज़ से पहले आप Spotify पर प्री-सेव्स कलेक्ट कर सकें और लाइव हो जाने के बाद लोगों को एक ही जगह पर आपका म्यूज़िक मिल जाए।
अपने पेज यहाँ देखें:
जानने लायक अन्य बातें
मैं कौन-कौन से ऑडियो फ़ाइल फॉर्मेट अपलोड कर सकता/सकती हूँ?
DistroKid इन फ़ाइल फ़ॉर्मेट को सपोर्ट करता है:
- WAV
- FLAC
- MP3
- M4A
- AIFF
- WMA
WAV या FLAC सबसे अच्छी साउंड क्वालिटी देते हैं।
कवर आर्ट के लिए क्या आवश्यकताएँ होती हैं?
कवर आर्ट ऐसा होना चाहिए:
- चौकोर
- कम से कम 1000 x 1000 पिक्सेल
- RGB कलर मोड
हम आमतौर पर JPG फ़ॉर्मेट में 3,000 x 3,000 पिक्सेल की स्क्वेयर इमेज की सलाह देते हैं। लेकिन ये सिर्फ़ एक सुझाव ही है—हम अधिकतर साइज़ की इमेज को स्वीकार कर लेते हैं।
क्या मुझे ISRC या UPC की ज़रुरत होगी?
नहीं। अपलोड के दौरान DistroKid दोनों को बिना किसी फ़ीस के अपने आप जेनरेट करता है।
अगर आपका Musician Plus या Ultimate प्लान है, तो अपलोड के दौरान आप अपना खुद का ISRC और/या UPC डाल सकते हैं।
क्या मैं अपनी रिलीज़ की तारीक़ चुन सकता/सकती हूँ?
जी हाँ, Musician Plus या Ultimate प्लान के साथ आप ऐसा कर सकते हैं। अगर आपका Musician प्लान है, तो आपकी रिलीज़ प्रोसेस होते ही स्टोर्स में चली जाएगी और हर स्टोर का रिव्यु और डिलीवरी प्रोसेस पूरा होने के बाद वह लाइव हो जाएगी।
HyperFollow क्या होता है?
HyperFollow का एक फ़्री लैंडिंग पेज होता है, जिसे DistroKid हर रिलीज़ के लिए बनाता है। आपका म्यूज़िक लाइव होने के बाद, रिलीज़ के दिन से पहले वह Spotify प्री-सेव्स कलेक्ट करके उन्हें स्ट्रीमिंग लिंक्स के साथ अपने आप अपडेट कर देता है।
Sign Up