अगर आप खुद ही अपनी रिलीज़ पब्लिश करने का इंतज़ाम कर रहे हैं, मतलब अपनी कंपोज़िशनों को मैनेज करने के लिए आप DistroKid Publishing या फिर किसी और पब्लिशर का इस्तेमाल नहीं कर रहे, तो कंटेंट ब्लॉक्स से बचने के लिए आपको TikTok की स्टैंडर्ड पब्लिशिंग को चुनना होगा। उसके बिना आपका म्यूज़िक TikTok से गायब हो सकता है।
TikTok की पब्लिशिंग क्लीयरेंस सीधे Harry Fox Agency (HFA) द्वारा मैनेज की जाती है।
TikTok पर पब्लिशिंग की क्लीयरेंस कैसे पाएँ
Harry Fox Agency TikTok पब्लिशर अकाउंट फ़ॉर्म को भर दें। फ़ॉर्म भरने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:
- आपकी पब्लिशिंग कंपनी का नाम और, अगर आपका HFA पब्लिशर अकाउंट हो, तो उसका नंबर
- किसी PRO के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय कलेक्शन के लिए अगर आपकी रेजिस्ट्रेशन हो चुकी है, तो आपका IPI नंबर
- अकाउंट मैनेज करने वाले व्यक्ति का नाम और संपर्क जानकारी
फ़ॉर्म सबमिट करके HFA की शर्तों से अपनी सहमति व्यक्त करने के बाद आपका एक ऑनलाइन HFA अकाउंट तैयार हो जाएगा, जहाँ आप अपनी रचनाओं को रेजिस्टर कर सकते हैं, पेमेंट प्राप्त कर सकते हैं, और रॉयल्टी स्टेटमेंट्स को एक्सेस कर सकते हैं।
वहाँ पहुँचकर HFA पोर्टल में लॉग-इन कर लें और "Licensing and Agreements" पर क्लिक करके अग्रीमेंट पोर्टल खोल लें। "New Agreements" या "Open Agreements" में TikTok के अग्रीमेंट पर क्लिक करके उसे सिलेक्ट कर लें। पूरे ट्यूटोरियल के लिए HFA पोर्टल पर मिलने वाले ओपन अग्रीमेंट्स में भाग कैसे लिया जा सकता है या फिर उनके लिए ऑप्ट-इन कैसे किया जा सकता है? पर जाएँ।
क्या मुझे ये करने की ज़रूरत है?
यह बात सिर्फ़ अपनी खुद की पब्लिशिंग मैनेज करने वाले लोगों पर ही लागू होती है। अगर आपकी कंपोज़िशनों को DistroKid Publishing या कोई और पब्लिशर पहले से संभाल रहा है, तो यहाँ आपको कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है।
DistroKid पर पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेशन कैसे काम करती है, इस बारे में और जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़कर देखें: DistroKid Publishing कैसे काम करती है?।
Sign Up