अगर आप किसी विथड्रॉअल को कैंसल करना चाहते हैं, तो https://distrokid.com/bank पर जाकर अपने DistroKid Bank पेज से आप ऐसा कर सकते हैं। हाल ही में किए गए किसी विथड्रॉअल को कैंसल करने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- नेविगेट करके इस लिंक पर जाएँ: www.distrokid.com/bank
- आपको ग्रे कलर का एक इनफ़ॉर्मेशन बॉक्स दिखाई दे जाएगा, जिसमें लिखा होगा "आपने पेमेंट रिक्वेस्ट की है..."
- इस इन्फ़ॉर्मेशन बॉक्स के नीचे मौजूद "क्या इस विथड्रॉअल को आप कैंसल करना चाहते हो?" वाले लिंक पर क्लिक कर दें
- आपकी स्क्रीन पर अपने विथड्रॉअल की कैंसलेशन को दोबारा चेक करने के लिए एक चेतावनी आ जाएगी। अगर आप उसे पक्का कैंसल करना चाहते हैं, तो "हाँ, कैंसल कर दें।" वाले बटन पर क्लिक कर दें।
- हो गया! आपका विड्रॉअल अब कैंसल हो चुका है, और आपकी कमाई आपके DistroKid Bank में ही रहेगी।
ध्यान दें: "क्या इस विथड्रॉअल को आप कैंसल करना चाहते हो?" वाला लिंक अगर आपको दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब है कि आपका विथड्रॉअल प्रोसेस होकर आपके द्वारा स्पेसिफ़ाई किए गए पेमेंट मेथड में आ जाएगा।
Sign Up