DistroKid आर्टिस्ट्स को अपनी Spotify रिलीज़ के लिए कमाल के, अनूठे Canvas सबमिशन बनाने में काम आने वाले Spotify Canvas Generator का एक्सेस मिलता है। ये टूल सभी DistroKid प्लान में शामिल होता है!
Spotify Canvas Generator पर जाने के लिए आप DistroKid के ऊपर दाईं ओर मौजूद फ़ीचर्स मेन्यू को खोलकर "अपने म्यूज़िक में निखार लाओ" पर और फिर "Spotify Canvas Generator" पर क्लिक कर सकते हैं। आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/canvas।
Spotify Canvas Generator में जाकर सर्च बार में कीवर्ड एंटर करके अपने Canvas के लिए फ़्री में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हज़ारों वीडियो आपको दिखाई दे जाएँगे।
इस्तेमाल के लिए कोई वीडियो सिलेक्ट करने के बाद हमारे स्लाइडिंग स्केलिंग टूल्स के ज़रिए आप इमेज साइज़ और क्लिप की अवधि, दोनों को क्रॉप कर सकते हैं। ऐसा करके Spotify पर अपने म्यूज़िक के लिए आप एक अनूठा Canvas बना पाएँगे!
अपने Canvas के लिए क्रॉप करके अवधि सेट करने के बाद आप उसे अपने डिवाइस में डाउनलोड कर पाएँगे। वहाँ से अपने ट्रैक के लिए उस Canvas को अपलोड करने के लिए अपने Spotify for Artists अकाउंट का रुख करें। Spotify for Artists पर किसी Canvas अपलोड के बारे में और जानने के लिए Canvas सबमिशन्स के सिलसिले में हमारे Spotify सपोर्ट सेंटर को इस लिंक पर जाकर देखें: यहाँ।
अपने म्यूज़िक के लिए इस टूल का इस्तेमाल सीखने के लिए ये रहा एक छोटा-सा वीडियो:
Sign Up