अगर आपकी Spotify रिलीज़ Spotify पर आपके मौजूदा आर्टिस्ट पेज पर दिखाई न दे रही हो, तो उसे (और अपनी सभी DistroKid रिलीज़) को सही पेज से लिंक करवाने का एक आसान तरीका होता है।
अपना सही Spotify Artist URI एंटर करके उसे अपने अकाउंट में लॉक करने के लिए आप https://distrokid.com/fixer पर जाकर हमारे Fixer टूल के ज़रिए अपने सही Spotify Artist URI को अपने DistroKid अकाउंट में लॉक कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके सभी अगले-पिछले अपलोड Spotify पर सही आर्टिस्ट पेज से लिंक हो जाएँगे।
अगर आपकी रिलीज़ पहले ही सही पेज पर शिफ़्ट हो चुकी है, तो Fixer टूल का इस्तेमाल करके आप अपने सभी मौजूदा और आने वाले अपलोड को एक ही आर्टिस्ट पेज पर मैप करवा सकते हैं।
Spotify मैपिंग को ठीक करवाने के लिए Fixer का इस्तेमाल करना
अपनी Spotify रिलीज़ को सही आर्टिस्ट पेज पर पहुँचाने के लिए Fixer का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको उस सही आर्टिस्ट पेज के लिए Spotify URI को ढूँढना होगा। Spotify URI ढूँढने के बारे में जानने के लिए आप इस आर्टिकल को पढ़कर देख सकते हैं: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360014159394।
URI मिलने पर फ़िक्सिंग प्रोसेस शुरू करने के लिए https://distrokid.com/fixer पर क्लिक करके आप Fixer पर जा सकते हैं। इस आर्टिकल में दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करके आप अपनी Fixer रिक्वेस्ट को सबमिट कर सकते हैं: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360015182574।
ध्यान दें कि Fixer रिक्वेस्ट को प्रोसेस करने में Spotify को आमतौर पर 5 दिन तक लग जाते हैं।
Sign Up