URI की फ़ुल फ़ॉर्म Uniform Resource Indicator होती है। जहाँ तक Spotify का सवाल है, तो URI का इस्तेमाल उनके प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद आर्टिस्ट्स, ट्रैक्स, एलबम्स, प्लेलिस्ट्स, सॉन्गराइटर्स, और यूज़र्स की अनूठी पहचान के लिए किया जाता है। Apple के पास भी Apple IDs नाम का एक ऐसा ही रिसोर्स इंडिकेटर है, जो कुछ इसी तरह काम करता है।
DistroKid पर Spotify Artist URI का इस्तेमाल करके हम किसी रिलीज़ को तय आर्टिस्ट पेज से मैप करने की रिक्वेस्ट डाल पाते हैं।
URI का इस्तेमाल DistroKid के बाहर भी होता है। उदाहरण के लिए, किसी नई सिंगल की रिलीज़ की तारीख से पहले ब्लॉग और रेडियो स्टेशन उसके Spotify ट्रैक URI की माँग कर सकते हैं ताकि रिलीज़ वाले दिन उसे वो अपनी-अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर सकें।
अपना Spotify URI ढूँढने के बारे में और इनफ़ॉर्मेशन के लिए आप इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360014159394।
Sign Up