सोशल मीडिया पैक सालाना चार्ज किए जाने वाला एक DistroKid एल्बम एक्स्ट्रा फ़ीचर है, जिसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों पर वीडियो पोस्ट करने के लिए जब भी कोई आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करता है, तब आपको उसके पैसे मिलते हैं। सोशल मीडिया पैक के लिए साइन-अप करने के बाद DistroKid सर्विसेज़ (YouTube, TikTok, Instagram, और Facebook) की मदद करता है ताकि अपने-अपने प्लेटफ़ॉर्मों पर पोस्ट किए गए वीडियोज़ में आपका म्यूज़िक सर्च करके किसी भी वीडियो में आपका म्यूज़िक मिलने पर वो आपको आपकी कमाई भेज पाएँ।
ये ऑडियो आइडेंटिफ़िकेशन उन वीडियोज़ पर लागू होता है, जिनमें आपके म्यूज़िक का मूल रूप से इस्तेमाल किया गया है। दूसरे शब्दों में, प्लेटफ़ॉर्म पर ही किसी ऑडियो लाइब्रेरी से अपलोड के बाद ऐड किए जाने के बजाय अपलोड के समय उस म्यूज़िक को वीडियो का हिस्सा होना चाहिए। इस तरह के कंटेंट को यूज़र-जेनरेटेड कंटेंट (UGC) के तौर पर जाना जाता है, और UGC वीडियो से कमाने के लिए आपके म्यूज़िक के लिए सोशल मीडिया एल्बम एक्स्ट्रा सिलेक्ट किया गया होना चाहिए।
सोशल मीडिया पैक के लिए साइन-अप कैसे करें
DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म के "एक्स्ट्रा फ़ीचर्स" में जाकर आप सोशल मीडिया पैक के लिए साइन-अप कर सकते हैं। सोशल मीडिया पैक की प्राइसिंग प्रति रिलीज़ (एल्बम या सिंगल) के हिसाब से होती है। अगर आप चाहें, तो किसी रिलीज़ के DistroKid पर अपलोड हो जाने के बाद भी आप उसके लिए इस फ़ीचर को सिलेक्ट कर सकते हैं – ऐसा करने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड में जाकर रिलीज़ पेज पर चले जाएँ, नीचे स्क्रॉल करते-करते "एक्स्ट्रा फ़ीचर्स" सेक्शन में पहुँचें, सोशल मीडिया पैक वाले बॉक्स को टिक कर दें, और "सिलेक्ट किये गए फ़ीचर्स को ऐड करो" पर क्लिक कर दें।
इस फ़ीचर के लिए साइन-अप कर लेने के बाद आपकी रिलीज़ को DistroKid प्लेटफ़ॉर्म डेटाबेस में जोड़ देगा। फ़िंगरप्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके प्लेटफ़ॉर्म ये पता लगाते हैं कि अपलोड किए गए वीडियोज़ में आपके म्यूज़िक का नेचुरली इस्तेमाल कहाँ हो रहा है। इस कंटेंट को यूज़र-जेनरेटेड कंटेंट (UGC) के तौर पर जाना जाता है।
सोशल मीडिया पैक के साथ मॉनेटाइज़ेशन
सोशल मीडिया पैक के साथ YouTube, Instagram, या Facebook पर आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करने वाले UGC वीडियोज़ से जेनरेट होने वाली कमाई का आपको हिस्सा मिल जाता है।
ये कमाई (माइनस 20%) आपकी जेब में जाती है, और इसे आपके DistroKid "Bank" टैब में देखा जा सकता है।
हर प्लेटफ़ॉर्म पर मॉनेटाइज़ेशन के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इन लिंक्स पर क्लिक करें:
YouTube मॉनेटाइज़ेशन
TikTok मॉनेटाइज़ेशन
Meta मॉनेटाइज़ेशन
Sign Up