DistroKid के साथ एल्बम और ट्रैक, दोनों स्तरों पर कोलैबरेशन अपलोड की जा सकती हैं।
एल्बम-लेवल कोलैबरेशन वो रिलीज़ होती हैं, जिनमें ट्रैक्स के लिए उन्हीं कुछ कोलैबरेटिंग आर्टिस्टों को क्रेडिट दिया जाता है। ट्रैक-लेवल कोलैबरेशन किसी बड़ी रिलीज़ के तहत आने वाले वो इंडिविजुअल ट्रैक होते हैं, जिनके लिए अलग-अलग आर्टिस्टों को क्रेडिट किया जाता है।
एल्बम-लेवल कोलैबोरेशन के लिए अपलोड फ़ॉर्म के "आर्टिस्ट/बैंड नेम" सेक्शन में कोलैबरेशन नेम एंटर करना न भूलें। ट्रैक-लेवल कोलैबरेशन के लिए या तो अपलोड फ़ॉर्म में या अपलोड करने के बाद अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट्स को जोड़ कर, ट्रैक इनफ़ॉर्मेशन के तहत "गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करना चाहोगे?" सेक्शन का इस्तेमाल करें।
कोई एल्बम-लेवल कोलैबोरेशन अपलोड करना
अगर कई मेन आर्टिस्ट्स के साथ आपकी कोई एल्बम या सिंगल है, तो अपलोड फ़ॉर्म के "आर्टिस्ट/बैंड नेम" सेक्शन में एम्परसैंड (&), "X" सिंबल, या फिर "and" शब्द का इस्तेमाल करके आप हमें अपनी कोलैबोरेशन के बारे में बता सकते हैं। तीन लोगों की कोलैबोरेशन के लिए आप अल्पविराम चिन्ह का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, Moore Kismet, Pauline Herr, और Rezz की कोलैबरेशन होने पर समूची एल्बम के लिए मेन आर्टिस्ट के तौर पर आप इनमें से कोई भी लाइन एंटर कर सकते हैं:
Moore Kismet, Pauline Herr & Rezz
Moore Kismet x Pauline Herr x Rezz
Moore Kismet, Pauline Herr, and Rezz
अगर आप कोई सिंगल अपलोड कर रहे हैं, तो आपको अपने कोलैबोरेटर्स को एल्बम लेवल पर ही जोड़ना होगा, न कि ट्रैक लेवल पर। साथ ही, ध्यान दें कि एल्बम लेवल वाली कोलैबोरेशनों में एक आर्टिस्ट स्लॉट लग जाता है, फिर भले ही आपके अकाउंट में उनमें से किसी आर्टिस्ट का पहले ही इस्तेमाल किया जा रहा हो। और आर्टिस्ट स्लॉट की ज़रूरत पड़ने पर आप अपना अकाउंट अपग्रेड कर सकते हैं।
कोई ट्रैक-लेवल कोलैबरेशन अपलोड करना
अगर आपकी रिलीज़ में एक से ज़्यादा ट्रैक्स हैं, तो ऐसा मुमकिन है कि उसके एक या एक से ज़्यादा ट्रैक्स में एक्स्ट्रा प्राइमरी आर्टिस्ट्स हों। प्लीज़ ध्यान रखें कि सिंगल्स के लिए ट्रैक-लेवल कोलैबोरेशन संभव नहीं हैं - कोई भी सिंगल ट्रैक जो कि एक कोलैबोरेशन है, उसको "एल्बम" लेवल पर ही सेट करना पड़ेगा। और हाँ, अगर किसी रिलीज़ का हर ट्रैक समान प्राइमरी आर्टिस्ट्स का कोलैबोरेशन है, तो ऐसे कोलैबोरेशन का क्रेडिट "एल्बम" लेवल पर भी देना ज़रूरी है।
अपलोड के दौरान किसी अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट को ऐड करना
आपकी रिलीज़ में अगर एक से ज़्यादा प्राइमरी आर्टिस्ट वाले इंडिविजुअल सॉन्ग हैं, तो अपलोड फ़ॉर्म में ट्रैक इनफ़ॉर्मेशन के तहत मौजूद "गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करना चाहोगे?"सेक्शन का इस्तेमाल करके उस सॉन्ग में आप कोलैबरेटर्स को लिस्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से पहले अपलोड फ़ॉर्म के "आर्टिस्ट/बैंड नेम" सेक्शन में समूची एल्बम के मेन आर्टिस्ट नेम को एंटर करना न भूलें।
ट्रैक के लिए "गाने के शीर्षक" के तहत आपको "गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करना चाहोगे?" नाम का सेक्शन दिखाई दे जाएगा। ट्रैक में कोई कोलैबोरेटर ऐड करने के लिए "हाँ, ट्रैक के टाइटल में फ़ीचर्ड आर्टिस्ट्स को ऐड करो (स्पष्ट करो प्लीज़...)" को सिलेक्ट कर लें, जिसके बाद आपको एक ड्रॉपडाउन मेन्यू दिखाई दे जाएगा, जिसमें से आप आर्टिस्ट के रोल को सिलेक्ट कर पाएँगे: फ़ीचर्ड आर्टिस्ट, अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट, या फिर रीमिक्सर। आर्टिस्ट रोल्स के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें।
रोल सिलेक्ट कर लेने के बाद दाईं और मौजूद इनपुट फ़ील्ड में अपने कोलैबोरेटर के लिए आप आर्टिस्ट का नाम एंटर कर सकते हैं। "+किसी और फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करो" पर क्लिक करके आप अतिरिक्त कोलैबोरेटर्स को भी ऐड कर सकते हैं।
अपलोड के बाद किसी अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट को ऐड करना
पहले ही अपलोड हो चुके किसी ट्रैक में किसी प्राइमरी आर्टिस्ट को ऐड या एडिट करने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड से एल्बम पेज पर जाकर "रिलीज़ एडिट करो" पर क्लिक कर दें।
सबसे पहले, "हाँ, ट्रैक के टाइटल में फ़ीचर्ड आर्टिस्ट्स को ऐड करो (स्पष्ट करो प्लीज़...)" को सिलेक्ट कर लें। उसके बाद, "किसी और फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करो" पर क्लिक करके ड्रॉपडाउन से "अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट" को चुन लें। अंत में अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट के लिए उस आर्टिस्ट का नाम डाल दें।
एक्स्ट्रा प्राइमरी आर्टिस्ट एंटर करने के बाद एडिट पेज के नीचे मौजूद "एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करो" पर क्लिक कर दें। आमतौर पर इन एडिट्स को स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ चंद दिनों के अंदर-अंदर प्रोसेस कर देती हैं, लेकिन इस तरह की मेटाडेटा अपडेट्स को सभी सर्विसेज़ पर दिखाई देने में 1-2 हफ़्ते का समय लग सकता है।
Sign Up