जी नहीं, DistroKid पर की गई किसी भी पेमेंट का रिफ़ंड आपके अकाउंट में मौजूद किसी और कार्ड, या फिर किसी और बैंक को नहीं भेजा जा सकता। DistroKid पर की गई सभी पेमेंट के रिफ़ंड पेमेंट के लिए इस्तेमाल किए गए कार्ड पर ही भेजे जाते हैं। अगर वो कार्ड अब एक्टिव नहीं है, तो उस कार्ड को जारी करने वाला बैंक इस बात का फ़ैसला करेगा कि आपके रिफ़ंड को कैसे प्रोसेस किया जाएगा।
अगर आपके पास उसी बैंक का कोई और क्रेडिट कार्ड भी है, तो हो सकता है कि बैंक उस रिफ़ंड को आपके उस अकाउंट या फिर बकाया बैलेंस में जोड़ दे, जो आगे भी आपकी स्टेटमेंट में दिखाई देगा।
कभी-कभी बैंक एक पेपर चेक भी भेज देते हैं, या फिर ये भी हो सकता है कि मैन्युअली रिक्वेस्ट किए जाने तक आपके पैसे को प्रोसेस ही न किया जाए।
Sign Up