DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म में आपको "क्या ये सिंगल पहले रिलीज़ हो चुकी है?" सेक्शन दिखाई दे जाएगा। इस सेक्शन के ज़रिए अपनी रिलीज़ को सर्विसेस को डिलीवर करके उसके अपलोड की डेट या फिर रिलीज़ की भविष्य की डेट की जगह आप उसकी रिलीज़ की पुरानी डेट को डिस्प्ले करवा पाएँगे।
पहले ही रिलीज़ हो चुकी किसी और एल्बम के अलग वर्शन के तौर पर अपलोड की जाने वाली रिलीज़ को ओरिजिनल एल्बम की रिलीज़ डेट का इस्तेमाल करना होगा।
प्लीज़ ध्यान रखें कि रिलीज़ की कोई पुरानी तारीख सेट कर देने से आपका अपलोड सर्विसेस पर डिलीवर और प्रोसेस होते ही लाइव हो जाएगा – इस ऑप्शन के तहत आप न तो कोई प्री-ऑर्डर पीरियड सेट कर पाएँगे और न ही स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर एडिटोरियल प्लेलिस्टों में अपने म्यूज़िक को भेज पाएँगे।
पहले ही रिलीज़ हो चुकी किसी एल्बम के वर्शन अपलोड करना
पहले ही रिलीज़ हो चुकी किसी एल्बम का अगर आप कोई अलग वर्शन अपलोड करने जा रहे हैं, जैसे कोई रीमास्टर्ड, डीलक्स, या एनिवर्सरी वर्शन, तो उस नए वर्शन की रिलीज़ की तारीख को ओरिजिनल एल्बम की रिलीज़ की तारीख से ही मैच करना होगा। अगर आप पहले रिलीज़ हो चुकी किसी एल्बम का कोई और वर्शन अपलोड करने जा रहे हैं, तो प्लीज़ "क्या ये सिंगल पहले रिलीज़ हो चुकी है?" सेक्शन का इस्तेमाल करके ओरिजिनल एल्बम की रिलीज़ की तारीख एंटर कर दें।
अगर आपने एल्बम को दोबारा रिकॉर्ड किया है और ओरिजिनल की तुलना में उसमें काफ़ी बुनियादी बदलाव किए हैं, तो वो कोई पुरानी रिलीज़ के तौर पर काउंट नहीं होगा और उसके लिए आपको ओरिजिनल रिलीज़ डेट दर्ज नहीं करनी होगी।
Sign Up