आपके कस्टमर्स को भेजे जाने वाले हर DistroKid Direct ऑर्डर कन्फ़र्मेशन और शिपिंग ईमेल में उनके ऑर्डर में कोई भी दिक्कत आने पर मदद पाने के बारे में इंस्ट्रक्शन भी होती हैं। ज़्यादातर मामलों में उन्हीं में से किसी ईमेल का सीधे रिप्लाई करके कस्टमर समस्याओं को रिपोर्ट कर सकते हैं।
आम समस्याएँ, जैसे:
सफ़र के दौरान खोया कोई पैकेज
किसी आइटम का टूटा हुआ या ख़राब पहुँचना
प्रिंट या प्रोडक्ट की क्वालिटी का किसी न किसी वजह से पसंद न आना
जब कोई कस्टमर ईमेल में दी गई इंस्ट्रक्शन को फ़ॉलो करता है, तो उसके द्वारा रिपोर्ट की गई समस्या हमें मिल जाती है और फिर उस समस्या को हमारा फ़ुलफ़िलमेंट पार्टनर संभाल लेता है।
अगर कस्टमर सीधे आपसे संपर्क करे
कभी-कभी ऑर्डर ईमेल्स का जवाब देने की जगह कस्टमर सीधे आपसे संपर्क भी कर सकता है। ऐसे में, आप उनसे हमारे ईमेल का जवाब देके हमसे संपर्क करने के लिए कह सकते हैं।
प्लीज़ ये जानकारी देना न भूलें:
ऑर्डर नंबर
समस्या का छोटा सा विवरण
कस्टमर द्वारा शेयर की गई कोई भी फ़ोटो (अगर वो लागू हो)
ये जानकारी मिलने पर उस समस्या को अपने फ़ुलफ़िलमेंट पार्टनर तक पहुँचाकर हम आगे के स्टेप्स सम्हाल लेंगे।
रीडिलीवरी और रिफ़ंड
परिस्थिति के अनुसार हम इन दो में से एक काम करवा सकते हैं:
उस आइटम की रीडिलीवरी, या फिर
अगर कस्टमर चाहे, तो रिफ़ंड के लिए सपोर्ट
रिफ़ंड की रिक्वेस्ट आने पर आपको कस्टमर को रिफ़ंड देना होगा। वो इसलिए कि हर Direct ऑर्डर की आपको फ़ुल पेमेंट जो मिलती है। फ़ुलफ़िलमेंट पार्टनर से मैन्युफ़ैक्चरिंग और शिपिंग कॉस्ट रिकवर करने में हम आपकी मदद करेंगे ताकि वो खर्चा आपको अपनी जेब से न करना पड़े।
इस प्रोसेस के चलते कस्टमर्स की पसंद-नापसंद का फ़टाफ़ट खयाल भी रख लिया जाता है और अपने फ़ैन्स के रिफ़ंड और कम्युनिकेशन पर आपका कंट्रोल भी बना रहता है।
Sign Up