Direct अपने कस्टमर्स को 200 से भी ज्यादा देशों और क्षेत्रों में मर्च डिलीवर करता है – दुनिया के ज़्यादातर देशों को। अगर खरीदने वाले इनमें शामिल किसी क्षेत्र के हैं, तो उनका आर्डर आपकी तरफ से बिना किसी अतिरिक्त कार्रवाई के पूरा करके भेज दिया जायेगा।
ऑर्डर्स को कस्टमर की लोकेशन के जितना पास संभव है, उतना पास प्रिंट किया जाता है, ताकि शिपिंग तेज़ हो और कीमतें कम हों। Direct नेटवर्क में 140 से ज़्यादा प्रिंटिंग पार्टनर्स शामिल हैं जो 32 देशोंमें लोकल प्रोडक्शन संभालते हैं, तो ज़्यादातर ऑर्डर्स उसी क्षेत्र के अन्दर से लोकल लेवल पर ही पूरे हो जाते हैं।
ज़्यादातर प्रोडक्ट्स लोकल स्तर पर बनाए जाते हैं, लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि कोई आइटम किसी दूसरे देश में प्रिंट हुआ हो। ये तब हो सकता है जब एक लोकेशन का प्रोडक्शन अपनी लिमिट पर हो, या वो प्रोडक्ट आस-पास के किसी लोकेशन पर मौजूद ना हो। पर अगर ऐसा कुछ होता भी है, तब भी क्वालिटी और शिपिंग मानक एक जैसे ही रहते हैं।
Sign Up