आपके DistroKid डैशबोर्ड में कमाल के इंडिकेटर होते हैं, जिनके ज़रिए आपको अपने किसी भी अपलोड का स्टेटस पता चल जाता है। https://distrokid.com/mymusic पर मौजूद अपने DistroKid डैशबोर्ड पर अपने हर अपलोड के आर्टवर्क की बाईं ओर आपको एक सर्कल दिखाई दे जाएगा। अपने मौजूदा स्टेटस के आधार पर ये सर्कल तीन में से एक रंग का होगा:
- हरा: आपकी रिलीज़ सफलतापूर्वक प्रोसेस होकर सर्विसेस को डिलीवर हो गई।
- पीला: आपकी रिलीज़ या तो फ़िलहाल प्रोसेस हो रही है या फिर उसे सर्विसेस को डिलीवर किया जा रहा है।
- लाल: आपकी रिलीज़ में कोई दिक्कत आ रही है, जिसके चलते वो सर्विसेस को डिलीवर नहीं हो पा रही।
किसी ख़ास अपलोड के स्टेटस के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उस रिलीज़ के एल्बम पेज को देखने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड से आप उस रिलीज़ पर क्लिक कर सकते हैं।
अपनी रिलीज़ की डिलीवरी को लेकर अगर आप परेशान हैं और फ़िलहाल उसका "प्रोसेसिंग" स्टेटस पीले रंग का है, तो और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360046009174.
अगर आपकी रिलीज़ का लाल "एरर" स्टेटस आ रहा है, तो आपको ईमेल के ज़रिए ये बता दिया गया होगा कि आपकी रिलीज़ सर्विसेस पर डिलीवर क्यों नहीं हो पा रही है।और जानने के लिए आप उस ईमेल को चेक कर सकते हैं या फिर गड़बड़ वाली रिलीज़ पर जाने के लिए एल्बम पेज को देख सकते हैं। ऐरर मैसेज वाली किसी रिलीज़ के सिलसिले में और मदद पाने के लिए प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क कर लें।
Sign Up