आपके फ़ैन्स आपके Direct प्रोडक्ट्स के लिए कितना पैसा देंगे, ये आप अपने हर प्रोडक्ट्स पर मार्जिन को कम-ज़्यादा कर के कन्ट्रोल कर सकते हैं। ये मार्जिन ही आपका प्रॉफिट है। जब आप इसको बदल देते हैं, तो कस्टमर का प्राइस अपने आप अपडेट हो जाता है, तो आप ये ठीक-ठीक देख सकते हैं कि उनको कुल कितने पैसे देने पड़ेंगे।
किसी प्रोडक्ट की कीमत कैसे अपडेट करें
आप इस तरह अपने Direct स्टोर पर किसी भी प्रोडक्ट की कीमत को अपडेट कर सकते हैं:
अपने Direct कन्ट्रोल पैनल पर जाइए: https://direct.distrokid.com/controlpanel
क्लिक करें "प्रोडक्ट्स।"
जिस आइटम को आप एडिट करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
प्राइसिंग सेक्शन में जा कर, अपना प्रॉफिट मार्जिन सेट कर लें।
अपडेट किये गए कस्टमर प्राइस को रिव्यु करें।
क्लिक करें "प्रोडक्ट सेव करें" पर।
कुछ कपड़ों के साइज़ या कलर के प्रोडक्शन की कॉस्ट अलग-अलग हो सकती है। ज़्यादातर आम साइज़ (Small-XL) वाले कपड़े लगभग एक ही कीमत के होते हैं, लेकिन कुछ ख़ास वेरिएंट्स के कारण उनकी मूल लागत बढ़ जाती है। इस अंतर के हिसाब से ही कस्टमर को दिखाई पड़ने वाली कीमत अपने आप अपडेट हो जाती है।
Sign Up