जब कोई कस्टमर कोई ऑर्डर करता है, तो प्रोडक्शन और शिपिंग कॉस्ट कवर करने के लिए हमारा फ़ुलफ़िलमेंट पार्टनर (Gelato) आपके PayPal अकाउंट से पैसे काट लेता है। अगर वो पेमेंट फ़ेल हो जाती है, तो उस ऑर्डर पर होल्ड लग जाती है।
घबराइए मत! आपका स्टोर और आर्डर, दोनों सही-सलामत हैं। ये बस पेमेंट सेटिंग्स में आने वाली एक छोटी-सी दिक्कत होती है, और आमतौर पर ये चुटकियों में सुलझ भी जाती है।
इस समस्या का समाधान कैसे करें?
स्टेप 1: ये सुनिश्चित कर लें कि आपका PayPal अकाउंट वेरीफ़ाइड है
आपका ईमेल एड्रेस कनफ़र्म्ड न होने पर PayPal पेमेंट ब्लॉक कर सकता है।
- PayPal में लॉग-इन करके सेटिंग्स → अकाउंट में चले जाएँ
- "ईमेल" में ये सुनिश्चित कर लें कि आपका प्राइमरी ईमेल हो कनफ़र्म्ड
- अगर वो "अनकनफ़र्म्ड" है, तो उस पर क्लिक करके उसे वेरीफ़ाई करने के स्टेप्स फ़ॉलो करें
स्टेप 2: Gelato के लिए अपना पेमेंट मेथड सेट-अप कर लें
- PayPal पर आटोमैटिक पेमेंट्स पर चले जाएँ
- लिस्ट में Gelato ASA ढूँढ लें (हो सकता है कि आपको "और देखें" पर क्लिक करना पड़े)
- वहाँ क्लिक करके ये चुन लें कि ऑर्डर्स की पेमेंट आप कैसे करना चाहेंगे:
ऑप्शन A (हमारी पसंद): PayPal बैलेंस। "पहले PayPal बैलेंस का इस्तेमाल करें" को सिलेक्ट करें। ऐसा करके किसी ऑर्डर की पेमेंट मिलने पर फ़ुलफ़िलमेंट को कवर करने के फ़ंड पहले ही वहाँ मौजूद रहेंगे।
ऑप्शन B: बैंक अकाउंट या डेबिट कार्ड। अपने लिंक किये गए बैंक अकाउंट या कार्ड को सिलेक्ट कर लें। ये सुनिश्चित कर लें कि वहाँ फ़ंड उपलब्ध हों—कुछ बैंकों के नियमों के तहत आपको बार-बार अदा की जाने वाली पेमेंट अप्रूव करनी पड़ सकती हैं।
स्टेप 3: ऑर्डर को दोबारा करके देखें
Direct कंट्रोल पैनल में अपने ऑर्डर्स पेज पर वापस जाकर फेल हुए ऑर्डर को ढूँढ लें और फिर Retry order पर क्लिक कर दें। हम कोशिश करेंगे कि उसे दोबारा प्रोसेस करके आपके कस्टमर तक पहुँचाया जा सके।
ध्यान दें: अगर आपके कई ऑर्डर फ़ेल हो चुके हैं, तो आपको ये काम सिर्फ़ एक ही बार करना होगा—शुरुआत में फेल होने के 24 घंटे बाद हम ऑटोमेटिकली उन सबको दोबारा आज़माकर देख लेंगे।
क्या आपको अभी दिक्कत आ रही है?
अगर ऑर्डर बार-बार फ़ेल होता रहता है, तो इन चीज़ों को दोबारा चेक करके देख लें:
- आपका PayPal ईमेल कनफ़र्म्ड है या नहीं (स्टेप 1)
- आपके फ़ंडिंग सोर्स में पर्याप्त फ़ंड हैं या नहीं
- आपके बैंक ने बार-बार की जाने वाली पेमेंट्स ब्लॉक तो नहीं की हुई हैं
आप सीधे PayPal सपोर्ट पर भी जा सकते हैं।
क्या आप समझना चाहते हैं कि पर्दे के पीछे Direct पेमेंट कैसे काम करती हैं? मुझे Direct सेल्स की पेमेंट कैसे मिलेगी? →
Sign Up