कभी-कभी किसी Direct स्टोर पर प्लेस किया गया कोई ऑर्डर पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में, वो ऑर्डर कैंसल हो जाता है और ऑर्डर की रकम का रिफ़ंड जारी कर दिया जाता है।
रिफ़ंड आने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर रिफ़ंड आपका ऑर्डर प्लेस होने के चंद घंटों के अंदर-अंदर प्रोसेस हो जाते हैं। कभी-कभी तो ये काम और भी जल्दी हो जाता है। पैसे आपके अकाउंट में वापस दिखाई दे जाने चाहिए (ये आपके बैंक या पेमेंट प्रोवाइडर पर डिपेंड करता है), और इसमें 1-10 दिन तक लग सकते हैं।
मेरा ऑर्डर कैंसल क्यों हो गया?
आमतौर पर Direct ऑर्डर इन वजहों के चलते कैंसल हो जाते हैं:
- आपका ऑर्डर किया गया आइटम आउट ऑफ़ स्टॉक था
- डाले गए शिपिंग एड्रेस में कोई गड़बड़ थी
- स्टोर की तरफ से कोई पेमेंट से संबंधी समस्या आ गई
शुरुआती ऑर्डर फ़ेल हो जाने पर ज़्यादातर मामलों में उसी Direct स्टोर से आप एक नया ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं।
Sign Up