जब आपके Direct स्टोर से किया गया कोई ऑर्डर फ़ेल हो जाता है, तो वो कैंसल हो जाता है और आपके कस्टमर को हम रिफ़ंड देने की कोशिश करते हैं।
आइए जानते हैं कि Direct ऑर्डर फ़ेल क्यों होते है:
पेमेंट फेलियर (आपका PayPal अकाउंट)
आपके PayPal से अगर हम प्रोडक्शन और शिपिंग कॉस्ट को विथड्रॉ नहीं कर पाते, तो वो ऑर्डर फ़ेल हो जाता है। ऐसे में, आपको ईमेल नोटीफ़िकेशन आ जाती है और उस समस्या का समाधान करने के लिए आपके पास 48 घंटे का समय होता है। समय रहते समस्या का समाधान हो जाने पर वो ऑर्डर दोबारा सबमिट हो जाता है। नहीं तो, आर्डर कैंसल हो जाता है और कस्टमर को रिफ़ंड मिल जाता है। आमतौर पर रिफ़ंड फ़टाफ़ट आ जाते हैं। अगर हमसे आपका रिफ़ंड प्रोसेस नहीं हो पाता, तो उसे पूरा करने के लिए हम सीधे आपसे संपर्क कर लेते हैं।
आइटम आउट ऑफ़ स्टॉक
ऑर्डर प्लेस करते समय अगर कोई प्रोडक्ट उपलब्ध न हो, तो वो ऑर्डर अपने आप ही कैंसल हो जाता है और आपके कस्टमर को रिफ़ंड मिल जाता है।
इनवैलिड शिपिंग एड्रेस
कस्टमर का पता गलत या डिलीवरी क्षेत्र से बाहर होने पर ऑर्डर फ़ेल हो सकता है। सही पता डालकर आमतौर पर आपका कस्टमर एक नया ऑर्डर कर सकता है।
अन्य वजहें
कभी-कभी और कारणों के चलते भी ऑर्डर फ़ेल हो जाते हैं। ऐसे में, कस्टमर को अपने आप ही रिफ़ंड मिल जाता है और वो दोबारा कोशिश करके देख सकता है।
Sign Up