आपके Spotify for Artists अकाउंट के "Upcoming" सेक्शन में दिखाई देने के लिए आपकी रिलीज़ को Spotify के सिस्टम में रिलीज़ की तारीख से कम से कम एक हफ़्ता पहले मौजूद होना चाहिए।
अगर आप चाहते हैं कि प्लेलिस्ट में शामिल होने के लिए Spotify के एडिटर्स को पिच किए जाने के लिए कोई गाना उपलब्ध रहे, तो हम आपको अपनी रिलीज़ की तारीख से कम से कम दो हफ़्ते पहले अपनी रिलीज़ को DistroKid पर अपलोड करने का सुझाव देंगे। रिलीज़ के लिए भविष्य की कोई रिलीज़ डेट सेट करने के लिए आपके पास Musician Plus या Ultimate सब्सक्रिप्शन होनी चाहिए।
भविष्य की कोई रिलीज़ डेट सेट करके अपनी रिलीज़ अपलोड करने के बाद भी Spotify for Artists में अगर वो "Upcoming" सेक्शन में दिखाई नहीं दे रही, तो इसके लिए मैपिंग में आने वाली कोई दिक्कत ज़िम्मेदार हो सकती है, यानी कि आपकी रिलीज़ को Spotify पर किसी और आर्टिस्ट के पेज को दे दिया गया है।
आपकी रिलीज़ को अगर सर्विसेस गलती से किसी और आर्टिस्ट पेज पर डाल देती हैं, तो Fixer टूल के ज़रिए आप उसे ठीक से मैप करवा सकते हैं। हमारी सपोर्ट टीम के साथ आप अपने Spotify Artist URI के लिंक को भी शेयर कर सकते हैं ताकि हम ये सुनिश्चित कर लें कि आपकी आने वाली रिलीज़ को Spotify ने सही पेज पर मैप किया हुआ है।
किसी रिलीज़ के फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को भी अपने Spotify for Artists अकाउंट के "Upcoming" सेक्शन में वो रिलीज़ दिखाई नहीं देगी। अगर वो रिलीज़ कोई कोलैबोरेशन है, तो ये सुनिश्चित कर लें कि उसमें आपको एक प्राइमरी आर्टिस्ट के तौर पर लिस्ट किया गया है। कोई कोलैबोरेशन सेट-अप करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें।
Sign Up