DistroKid का अपलोड फ़ॉर्म वो पेज होता है, जहाँ आप किसी रिलीज़ के लिए सारी ज़रूरी इनफ़ॉर्मेशन के साथ-साथ उसकी ऑडियो फ़ाइल/फ़ाइलों और आर्टवर्क को ऐड कर सकते हैं। अपलोड फ़ॉर्म में कई सेक्शन होते हैं, जिनके ज़रिए आप ये सुनिश्चित कर पाते हैं कि आपकी रिलीज़ बिल्कुल वैसी ही दिखाई देगी, जैसा आप लाइव होने के बाद उसे दिखाना चाहते हैं। साथ ही, अपलोड फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके अपनी रिलीज़ के लिए सर्विसेस पर आप अपने मनचाहे आर्टिस्ट पेज भी सेट कर सकते हैं और DistroKid के ढेर सारे ऑप्शनल DistroKid एल्बम एक्स्ट्रास में से किसी के लिए भी साइन-अप कर सकते हैं।
अपलोड फ़ॉर्म के सेक्शन
सर्विसेज़
सर्विसेज़ सेक्शन में जाकर आप उन सर्विसेज़ को सिलेक्ट कर सकते हैं, जहाँ आप अपनी रिलीज़ को डिलीवर करवाना चाहते हैं – अपनी मनचाही सर्विसेज़ के बगल में मौजूद बॉक्सेज़ को टिक कर दें और अनचाही सर्विसेज़ वाले बॉक्सेज़ को अनटिक कर दें।
आपके म्यूज़िक को कौन-कौन सी सर्विसेज़ को डिलीवर किया जा सकता है, इस बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
गानों की संख्या
"Number of songs" वाले सेक्शन मे आप खुद चुन सकते हैं कि अपलोड में कितने गाने डालने हैं।
इस आर्टिकल को पढ़कर सिंगल, EP, और एल्बम के बीच के फ़र्क के बारे में और जानें।
क्या इसे पहले रिलीज़ किया जा चुका है?
"क्या ये सिंगल पहले रिलीज़ हो चुकी है?" सेक्शन में आप ये बताते हैं कि आपकी रिलीज़ पहले डिस्ट्रीब्यूट हो चुकी है या नहीं। इस सवाल के आपके जवाब से ही इस बात का फ़ैसला होगा कि आप रिलीज़ की कोई बीत चुकी या फिर आने वाली डेट को चुन सकते हैं या नहीं।
अगर "क्या ये सिंगल पहले रिलीज़ हो चुकी है?" के जवाब में आपने "हाँ" को सिलेक्ट किया है, तो उस प्रोजेक्ट की रिलीज़ की ओरिजिनल डेट को आप डाल सकते हैं।
अगर आपके पास Musician Plus या उससे बेहतर प्लान है और आपकी सिलेक्शन ये है कि आपका अपलोड पहले रिलीज़ नहीं हुआ है, तो भी प्री-ऑर्डर फ़ीचर ऑफ़र करने वाली सर्विसेज़ पर आप एक प्री-ऑर्डर डेट सेट कर सकते हैं।
इस आर्टिकल को पढ़कर और जानकारी पाएँ।
आर्टिस्ट/बैंड नेम
"आर्टिस्ट/बैंड नेम" सेक्शन में आप उस रिलीज़ के मेन आर्टिस्ट/आर्टिस्टों के नाम को सिलेक्ट कर सकते हैं। मेन आर्टिस्ट या "परफ़ॉर्मर" वो आर्टिस्ट होता है, जिसे एल्बम लेवल पर क्रेडिट किया जाता है। मेन आर्टिस्ट/आर्टिस्टों को एल्बम के हर ट्रैक में लिस्ट किया जाता है।
आपके अकाउंट में अगर आर्टिस्ट स्लॉट उपलब्ध हैं, तो यहाँ आप कोई भी आर्टिस्ट नेम डाल सकते हैं। अगर आपके कोई उपलब्ध आर्टिस्ट स्लॉट नहीं बचे हैं, तो आपके अकाउंट में पहले से मौजूद आर्टिस्टों में से सिलेक्ट करने के लिए आपको एक ड्रॉपडाउन मेन्यू दिखाई दे जाएगा।
आर्टिस्ट रोल्स के बारे में और जानने के लिए इस FAQ को पढ़कर देखें।
क्या आर्टिस्ट पहले ही Spotify / Apple Music / YouTube Music / Instagram / Facebook पर है?
" क्या आर्टिस्ट पहले ही Spotify / Apple Music / YouTube Music / Instagram / Facebook पर है?" सेक्शन में जाकर आप DistroKid को ये बता सकते हैं कि आपके मेन आर्टिस्ट/बैंड नेम के लिए लिस्ट की गईं सभी सर्विसेज़ में पहले से ही आपकी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइलें हैं या नहीं। उनमें से किसी भी सर्विस पर पहले ही कोई आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल होने पर इस सेक्शन के ज़रिए आप उस आर्टिस्ट पेज के बारे में बता सकते हैं।
अगर Spotify, Apple, या YouTube Music पर आपका पहले से कोई आर्टिस्ट नेम नहीं है, तो "नहीं" सिलेक्ट करने से उस सर्विस पर आपकी रिलीज़ के लिए एक नया आर्टिस्ट पेज बन जाएगा। Instagram या Facebook के लिए "नहीं" सिलेक्ट करने से उन सर्विसेज़ पर कोई नया पेज नहीं बनता।
रिलीज़ की तारीख
अपलोड फ़ॉर्म के रिलीज़ डेट सेक्शन में आपको ये बताना होता है कि सर्विसेज़ पर अपनी रिलीज़ को आप कब लाइव करवाना चाहेंगे, जैसे कि Musician Plus या Ultimate प्लान के यूज़र्स के लिए फ़्यूचर की कोई रिलीज़ डेट। अगर आपने Musician प्लान के लिए सब्सक्राइब किया हुआ है, तो https://distrokid.com/plan पर जाकर फ़्यूचर की रिलीज़ डेट्स को एक्सेस करने के लिए आप किसी बेहतर प्लान पर अपग्रेड कर सकते हैं।
फ़्यूचर की कोई रिलीज़ डेट चुनने पर सिर्फ़ Spotify के लिए आप किसी खास रिलीज़ टाइम और रिलीज़ सिंक्रोनाइज़ेशन को भी सिलेक्ट कर सकते हैं। साथ ही, iTunes और Amazon के लिए आप कोई प्री-ऑर्डर अवधि सेट-अप करने का फ़ैसला भी कर सकते हैं।
अपनी रिलीज़ डेट चुनने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें। Spotify पर रिलीज़ के विशेष समय के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें। प्री-ऑर्डर के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें।
रिकॉर्ड लेबल
अगर आपके पास Musician Plus या Ultimate प्लान है, तो "रिकॉर्ड लेबल" सेक्शन के ज़रिए एक कस्टम रिकॉर्ड लेबल नेम डाला जा सकता है।
एल्बम कवर
"एल्बम कवर" सेक्शन में जाकर आप उस आर्टवर्क को सिलेक्ट कर सकते हैं, जिसे आप अपलोड करना चाहते हैं। आमतौर पर 3000x3000 पिक्सेल की .jpg फ़ाइल इस काम के लिए सबसे सही रहती है।
इस आर्टिकल को पढ़कर जानें कि अपने एल्बम आर्टवर्क को बिल्कुल सटीक कैसे बनाया जा सकता है।
एल्बम टाइटल
आपकी रिलीज़ में अगर 1 से ज़्यादा गाने हैं, तो "एल्बम टाइटल" सेक्शन का इस्तेमाल करके आप उसके लिए एक टाइटल डाल सकते हैं। अगर वो कोई सिंगल है, तो गाने का टाइटल ही अपने आप एल्बम का टाइटल बन जाएगा।
एल्बम प्राइस
अगर आपके पास Musician Plus या फिर Ultimate प्लान है और आप कोई ऐसी रिलीज़ अपलोड कर रहे हैं, जिसमें 1 से ज़्यादा गाने हैं, तो "एल्बम प्राइस" सेक्शन का इस्तेमाल करके iTunes और Amazon के लिए आप अपनी एल्बम का कोई तय प्राइस बता सकते हैं। अगर सभी ट्रैक्स को अलग-अलग खरीदने का प्राइस यहाँ दिए एल्बम प्राइस से कम है, तो सभी ट्रैक प्राइस के योग का इस्तेमाल स्टोर्स एल्बम प्राइस के तौर पर कर लेंगे।
भाषा
"भाषा" वाले सेक्शन में आप रिलीज़ के लिए इस्तेमाल की गई प्राइमरी भाषा को सिलेक्ट कर सकते हैं। यहाँ सिलेक्ट की गई भाषा को ट्रैक टाइटल्स के लिए इस्तेमाल की गई भाषा से मेल खाना चाहिए।
प्राइमरी जॉनर
"प्राइमरी जॉनर" सेक्शन में जाकर अपनी रिलीज़ के लिए आप मेन जॉनर को सिलेक्ट कर सकते हैं। हमारी जॉनर लिस्ट में हमारी सभी डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर सर्विसेज़ द्वारा स्वीकार किए जाने वाले सभी जॉनर आ जाते हैं, और हो सकता है आपका तय सब-जॉनर उपलब्ध न हो। अपनी रिलीज़ के सबसे ज़्यादा करीब वाले जॉनर को सिलेक्ट कर लें। वैसे भी, सर्विसेस खुद ही जॉनर में बाँटने का काम खुद ही करती हैं।
सेकेंडरी जॉनर
किसी जॉनर की जानकारी अगर आपको पर्याप्त नहीं लगती है, तो मुबारक हो! उसके लिए आप कोई और डिस्क्रिप्शन डाल सकते हैं! जॉनर लिस्ट प्राइमरी जॉनर जैसी ही होती है, इसलिए अपने प्रोजेक्ट पर फ़िट बैठने वाले किसी और जॉनर को सिलेक्ट कर लें।
ट्रैक
"ट्रैक" सेक्शन में जाकर अपलोड किए गए अपने हर ट्रैक के लिए आप ज़रूरी जानकारी डाल सकते हैं।
अपलोड फ़ॉर्म में ट्रैक इनफ़ॉर्मेशन डालने के बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: इस आर्टिकल।
आर्टिस्ट मैपिंग
अपने अपलोड के किसी ट्रैक में अगर आपने कोई एक्स्ट्रा फ़ीचर्ड आर्टिस्ट या कोलैबोरेटर जोड़े हैं, या फिर अगर आपका अपलोड कई आर्टिस्टों के बीच की कोलैबोरेशन है, तो आपको "आर्टिस्ट मैपिंग" सेक्शन दिखाई देने लगेगा। इस सेक्शन में जाकर आप ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर सभी एक्स्ट्रा आर्टिस्ट ठीक से लिंक किए गए हैं या नहीं।
अगर आपके आर्टिस्टों के कोई मौजूदा आर्टिस्ट पेज नहीं हैं, तो आप "जी नहीं - [आर्टिस्ट नेम] की अभी तक स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर कोई आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल नहीं है" को सिलेक्ट कर सकते हैं। अगर आपके आर्टिस्टों के Spotify, Apple Music, और YouTube Music पर पहले से ही आर्टिस्ट पेज हैं, तो "जी हाँ - [आर्टिस्ट नेम] की उन स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर आर्टिस्ट प्रोफ़ाइलें हैं, जिनके बारे में मैं खासतौर पर बताना चाहूँगा/चाहूँगी..." को सिलेक्ट करके और फिर अपने आर्टिस्टों का Spotify URI, Apple Artist URL, और YouTube Music Artist URL डालकर आप उन्हें सबमिट कर सकते हैं।
Apple Music की अतिरिक्त शर्तें
अगर अपने म्यूज़िक को आप Apple Music या फिर iTunes को भेज रहे हैं, तो "Apple Music की अतिरिक्त शर्तें" सेक्शन का इस्तेमाल करके अपनी रिलीज़ में सभी ज़रूरी क्रेडिट ऐड कर दें ताकि उसे Apple को भेजा जा सके। इन ज़रूरी क्रेडिट्स में कम से कम एक परफ़ॉर्मर क्रेडिट और एक प्रोड्यूसर क्रेडिट होने चाहिए।
एक्स्ट्रा फ़ीचर्स
"एक्स्ट्रा फ़ीचर्स" सेक्शन के साथ अपनी रिलीज़ में आप ऑप्शनल एक्स्ट्रा फ़ीचर्स जोड़ पाते हैं।
उपलब्ध एक्स्ट्रा फ़ीचर्स के बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर दें: यहाँ।
ज़रूरी चेकबॉक्स
आखिरी सेक्शन "ज़रूरी चेकबॉक्स (अनिवार्य)" होता है। अपनी रिलीज़ को सर्विसेज़ को भेजने के लिए आपको इस सेक्शन को पूरा करना होता है।
DistroKid की सेवा शर्तों और डिस्ट्रीब्यूशन अग्रीमेंट को पढ़ने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं: यहाँ।
Sign Up